फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा ने अंबेडकरनगर को दी सौगात, अवधेश द्विवेदी को बनाया अवध क्षेत्र का अध्यक्ष

Thu, 25 Jun 2026 02:48 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

भाजपा ने अंबेडकरनगर को सौगात दी है। कटेहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है। संगठन ने ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अवधेश द्विवेदी बनाए गए अवध क्षेत्र के अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। भाजपा प्रदेश संगठन की नई सूची ने अंबेडकरनगर की राजनीति में लंबे समय से महसूस किए जा रहे एक खालीपन को भरने का काम किया है। कटेहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


मूलरूप से भीटी ब्लॉक क्षेत्र के दुबाने का पूरा गांव निवासी अवधेश द्विवेदी का राजनीतिक आधार कटेहरी विधानसभा क्षेत्र रहा है। इनके पिता स्व. जमुना प्रसाद द्विवेदी शिक्षक थे। अवधेश ने छात्र जीवन से राजनीति का ककहरा सीखना शुरू कर दिया था। पिछले एक दशक में उन्होंने लगातार चुनावी और संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।

वर्ष 2017 में भाजपा और 2022 में एनडीए की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कटेहरी उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। समर्थकों की नाराजगी भी सामने आई थी, लेकिन इसके बाद भी अवधेश द्विवेदी संगठन से जुड़े रहे और सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें