फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेढ़ किमी दूर दुल्हूपुर शिफ्ट किए गए बिलारी के छात्र

Wed, 02 Oct 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 जलालपुर के दुलहूपुर में पढ़ाई करते बच्चे।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन दिन तक लगातार हुई बारिश का दौर तो थम गया, लेकिन जगह-जगह जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है। प्राथमिक स्कूल बिलारी परिसर में पानी बरकरार रहने के चलते मंगलवार को छात्र-छात्राओं को प्राथमिक स्कूल दुल्हूपुर शिफ्ट कर दिया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर व इर्दगिर्द पानी का जमावड़ा होने के चलते मंगलवार को भी शिक्षण कार्य नहीं हुआ। कुर्मी प्रसाद का पूरा संपर्क मार्ग पर जहां नाव का संचालन जारी रहा तो वहीं कई अन्य परिषदीय स्कूल के परिसर में जलभाव व कीचड़ के चलते छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिन तक हुई बारिश के चलते विकास खंड भियांव के बिलारी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में जलभराव हो गया था। बारिश का दौर थमने के बाद भी परिसर में पानी भरा होने के चलते सोमवार को पढ़ाई नहीं हुई। उम्मीद थी कि मंगलवार को पानी कम होगा और शिक्षण कार्य शुरू होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जलभराव को देखते हुए संबंधित स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्राथमिक स्कूल दुल्हूपुर शिफ्ट कर दिया गया। मालूम हो कि प्राथमिक स्कूल बिलारी में कुल 47 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापिका किरन ने बताया कि 14 छात्र-छात्राएं अलग-अलग माध्यम से लगभग डेढ़ किमी दूर स्थित प्राथमिक स्कूल दुल्हूपुर पढ़ाई करने के लिए पहुंचे।
जलभराव कम होने से प्राथमिक स्कूल तिवारीपुर में मंगलवार को शिक्षण कार्य हुआ। सोमवार को स्कूल बंद करना पड़ा था। प्रधानाध्यापक परमानंद सिंह ने बताया कि पंजीकृत 57 बच्चों में लगभग 32 छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। इस बीच परिसर में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ होने से छात्र-छात्राओं को कक्ष तक पहुंचने में दिक्कत हुई। उधर तहसील क्षेत्र आलापुर के प्रसाद कुर्मी का पूरा संपर्क मार्ग पर मंगलवार को भी बारिश का पानी भरा रहा। इससे नाव का संचालन जारी रहा।
विज्ञापन




बंद रहा कस्तूरबा गांधी स्कूल

कटेहरी विकासखंड के तिवारीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर के अलावा इर्दगिर्द के क्षेत्र में जलभराव हो गया था। बीते दिनों बीएसए की मौजूदगी में छात्राओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया था। बारिश का पानी मंगलवार को भी बरकरार रहा। इससे छात्र-छात्राएं वापस नहीं लौटीं। ऐसे में मंगलवार को भी शिक्षण कार्य ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें