फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एनएचएआई के लोडर की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
मालीपुर के सैदपुर भितरी के पास इसी वाहन से हुआ हादसा। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र के सैदपुर भितरी के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार एनएचएआई के लोडर व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नसीरपुर कैथीपुर निवासी गौरव तिवारी (18) की मौत हो गई, जबकि दिवाकर (20) और वैभव (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

नसीरपुर कैथीपुर निवासी राजेश तिवारी के मुताबिक, उनके भतीजे गौरव तिवारी शुक्रवार सुबह अपने मौसी के बेटे दिवाकर निवासी बेनीपुर, भीटी और बुआ के बेटे वैभव को मालीपुर बस पर बैठाने जा रहे थे। बाइक दिवाकर चला रहे थे। उनके पीछे वैभव और सबसे पीछे गौरव बैठे थे। तीनों सैदपुर भितरी स्थित रामदास मड़इया के पास पहुंचे थे, तभी अकबरपुर की ओर से सामने से आ रहे तेज रफ्तार एनएचएआई के लोडर की चपेट में बाइक आ गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक लोडर के नीचे जा घुसी और पीछे बैठे गौरव वाहन के नीचे फंस गए। वाहन उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। वहीं, दिवाकर और वैभव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह गौरव को वाहन के नीचे से निकाला। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दिवाकर और वैभव को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, गौरव की बुआ खुशबू तिवारी की शादी 25 नवंबर को हुई थी। 28 नवंबर को उनकी विदाई होनी थी। इसे लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। दो भाइयों में गौरव छोटा था और इस वर्ष इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। उसका बड़ा भाई सौरभ तिवारी पॉलीटेक्निक का छात्र है। बेटे की अचानक मौत से मां दुर्गावती देवी बदहवास हैं, जबकि पिता सुरेंद्र तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हेलमेट की अनिवार्यता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिर में गंभीर चोट लगने से गौरव की जान चली गई। यदि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता तो शायद हादसे में जान बचने की संभावना बढ़ सकती थी।

मालीपुर के सैदपुर भितरी के पास इसी वाहन से हुआ हादसा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें