फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक चालक ने साइकिल में मारी टक्कर, हलवाई की मौत

Thu, 15 May 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
महेंद्र यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिठाई की दुकान पर काम करके घर लौट रहे हलवाई को तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जलालपुर के वाजिदपुर निवासी महेंद्र यादव (49) जमालपुर चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान में काम करते थे। बुधवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद होने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। अकबरपुर-जलालपुर मार्ग के वाजिदपुर सत्ती गांव के निकट पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
इससे वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोटें आ गईं। चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगाें की मदद से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भिजवाया। वहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महेंद्र की पत्नी गुड्डन पति की शव देख अचेत हो गईं। बेटा अनुराग (18) घर की हालत ठीक नहीं होने से अपने बड़े पिता लालजी यादव के साथ दिल्ली में काम करता है। बड़ी बेटी अंशिका का विवाह हो चुका है। छोटी बेटी दीपशिखा (14) ने इस बार 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अचानक पिता की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाली प्रभारी संतकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें