फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बाइकसवार युवक की मौत

Thu, 28 Nov 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के शुकलहिया गांव स्थित नहर के निकट बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइकसवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी आलोक राजभर (27) बृहस्पतिवार दोपहर बाद बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बनगांव मार्ग पर शुकलहिया गांव के निकट शारदा सहायक नहर के करीब उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें