अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती गुरुवार को मार्ग दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
बाइक से बरियावन जा रहा युवक बरियावन बाजार के निकट ही बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत लक्ष्मनपुर गांव निवासी संतोष (33) पुत्र बनवारी बुधवार देर रात बाइक से बरियावन जा रहा था।
बाजार के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में वह बेकाबू हो गया और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत जैनापुर गांव निवासी रामजीत (23) पुत्र छोटेलाल व रामचंद्र (43) पुत्र छोटेलाल एक ही बाइक से बुधवार देर शाम महरुआ जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामजीत की हालत गंभीर है। वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी रामप्रीत (42) पुत्र रामदत्त बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय कुर्कीबाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।