कटेहरी (अंबेडकरनगर)। बाइक से गिरकर वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में रोना पीटना मच गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर पारसी निवासी राजपती (60) शनिवार को पुत्र श्याम बहादुर के साथ अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के घाघूपुर रिश्तेदारी में आई थी। दोपहर करीब वे पुत्र के साथ बाइक पर बैठकर शाहपुर परासी के लिए निकली। बताया जाता है कि श्रवणक्षेत्र मार्ग पर पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित हो गई। झटका लगने से राजपती बाइक से नीचे गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।