अंबेडकरनगर। थाना सम्मनपुर इलाके में जलालपुर-अकबरपुर मार्ग के रोशनगढ़ के पास अनियंत्रित ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक ट्रक में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। इससे बाइक में आग लग गई। हादसे के दौरान बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पकड़ी निवासी राजन ऊर्फ राजेंद्रार जभर (25) और अहिरौली थाना क्षेत्र के खजावा निवासी कृष्ण कुमार (27) शनिवार को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सीहमऊ में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। दोपहर तीन बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। सम्मनपुर क्षेत्र में रोशनगढ़ के निकट ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। ट्रक भागने के प्रयास में चालक से बाइक 100 मीटर तक घसीटती रही।
इससे बाइक में आग लग गई व दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां राजन की मौत हो गई। वहीं कृष्ण कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था।
-
बाइक सवार जख्मी
महरूआ थाना क्षेत्र में मिझौडा मार्ग पर हुई। दोपहर दो बजे के करीब भिखारीपुर की तरफ से आ रहे बाइक चालक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगोंं की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।