फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से मासूम की जान गई

Fri, 04 Dec 2015 11:06 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी दोस्त मोहम्मद की दो वर्षीय पुत्री रुनझुन गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


जब तक परिवारीजन मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।  उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए।

आजमगढ़ जनपद के पवई गांव निवासी अजय (30) पुत्र अरविंद गुरुवार देर शाम अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केदऊपुर गांव निवासी सदानंद (72) पुत्र नरेश शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अकबरपुर थाना क्षेत्र शहजादपुर निवासी रणजीत (20) पुत्र आशाराम गुरुवार देर शाम फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें