फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रिश्तेदारी में जाने के दौरान गुरुवार को अपराह्न बरही एदिलपुर गांव के निकट बेकाबू बाइक विद्युत खंभे से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोक बुरा हाल है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी नीरज (20) गुरुवार को अपराह्न बाइक से घर से रिश्तेदारी में जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह हंसवर थाना क्षेत्र में बरही एदिलपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। जब तक वह बाइक संभालता, तब तक सड़क के किनारे स्थित विद्युत खंभे से जाकर टकरा गई। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांस चलने की उम्मीद में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें