फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद शव गृह पर मौजूद लोग। -संवाद
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर) रिश्तेदारी से घर लौट रहा बाइक सवार युवक बनगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बेला महमूदपुर गांव निवासी सौरभ पांडेय उर्फ गांगुली (20) मंगलवार दोपहर चनहा चौराहा स्थित रिश्तेदारी में गया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह बनगांव के निकट पहुंचा तो इसी बीच अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। जब तक वह उसे संभालता सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद वह बेहोश हो गया। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। स्थानीय लोगों ने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसे सीएचसी भीटी के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें