फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी का नहीं लगा सुराग नदी के किनारे मिली क्षतिग्रस्त बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता व्यवसायी की क्षतिग्रस्त बाइक नदी किनारे मिली
विज्ञापन

- डूबने की आशंका में पूरे दिन लगी रही गोताखोरों की टीम
फोटो 30
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीरगंज। दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में गायब हुए व्यवसायी की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में सरयू नदी के बिड़हर घाट पुल के पास से बरामद हुई है। व्यवसायी के नदी में डूबने की आशंका में मंगलवार को पूरे दिन गोताखोरों की टीम सरयू नदी में शव की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

दें कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी 45 वर्षीय मिथिलेश मिश्र रविवार को हुसैनपुर बाजार में स्थित अपनी दुकान से बाइक से नजदीकी बाजार रामनगर गए थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चल सका। बाद में मिथिलेश के चाचा राम जियावन ने तहरीर थाने पर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार सुबह मिथिलेश की बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में सरयू नदी के बिड़हर घाट पुल के पास मिली। सूचना पर सीओ आरपी राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आठ गोताखोरों की टीम पूरे दिन नदी में व्यवसायी की तलाश में जुटी रही। एसओ पीएन तिवारी के मुताबिक, पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें