फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राजस्थानी बकरों के साथ सेवईं की जमकर खरीदारी

विज्ञापन
जलालपुर कस्बे में बकरीद के लिए सजी बकरा मंडी। संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। बकरीद के मौके पर जलालपुर तहसील क्षेत्र की बकरा मंडियां गुलजार रहीं। उर्दू बाजार और सराय चौक स्थित बड़ी मस्जिद के पास लगी मंडियों में बुधवार को सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। बाजार में लोग दूर-दूर से पहुंचे और अपनी पसंद के बकरों की खरीदारी करते नजर आए। वहीं त्योहार को लेकर सेवई, मसाले, सूखे मेवे और कपड़ों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


बसखारी, मालीपुर, किछौछा, रफीगंज, न्यौरी, दुल्हूपुर, करीमनगर, हाफीजपुर, भियांव, दरगाह और आसपास के जिलों से व्यापारी अलग-अलग नस्लों के बकरे लेकर मंडी पहुंचे। मंडी में इस बार खास तौर पर राजस्थानी नस्ल के बकरों की सबसे ज्यादा मांग रही। लंबे कद-काठी और आकर्षक बनावट वाले इन बकरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
व्यापारी जन्नत अली ने बताया कि राजस्थानी नस्ल के बकरे 20 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। हालांकि बढ़ती महंगाई के कारण खरीदारों में मोलभाव ज्यादा देखने को मिला। स्थानीय निवासी हुसैन असगर ने बताया कि वह कुर्बानी के लिए जानवर खरीदने आए हैं। कहा कि इस बार पिछले साल की तुलना में कीमतें काफी बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर बाजारों में सिर्फ बकरों की ही नहीं, बल्कि सेवई, मसाले, ड्राई फ्रूट, इत्र और नए कपड़ों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। महिलाएं घरों के लिए सेवई, चीनी, मेवे और मसालों की खरीदारी करती नजर आईं। बच्चों में भी त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखाई दे रहा है। मौलाना रहबर सुल्तानी ने लोगों से अपील की कि कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें