फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किट के नाम पर स्कूलों में बड़ा खेल

Fri, 27 Dec 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विनी मिश्र
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में खेल किट सौंपने का निर्णय होते ही अलग-अलग निजी फर्मों की लॉटरी खुल गई। डेढ़ हजार स्कूलों में मनमाने ढंग से खेल किट पहुंचा दी गई। कहां क्या जरूरत है क्या नहीं, इसका ध्यान नहीं रखा। अब शिक्षक संघ ने इसके खिलाफ बाकायदा मोर्चा खोल दिया है। उसका कहना है कि एक बड़े अफसर का नाम लेकर यह मनमानी की जा रही है।
परिषदीय स्कूल के विद्यार्थियों को खेलों में दक्ष बनाने के लिए शासन ने इस वर्ष भी खेल किट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। बीते वर्षों में भी यह व्यवस्था हुई थी। तमाम स्कूलों में इसके चलते अभी भी कुछ खेल सामग्री उपलब्ध है। इन सबकी परवाह किए बगैर कुछ निजी फर्म के जरिये परिषदीय स्कूलों में खेल किट जबरन पहुंचा दी जा रही। इन फर्मों द्वारा यह नहीं देखा जा रहा कि किस स्कूल में किन सामग्री की उपलब्धता है और किन सामग्री की जरूरत है।
विज्ञापन


कई प्रधानाध्यापकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फर्मों के प्रतिनिधि सामग्री लेकर आते हैं और जबरन देकर चले जाते हैं। इसके बाद जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम लेकर उनसे बात कराने की धौंस देते हैं। कई बार विभागीय अधिकारी से भी बात कराने का दावा किया जाता है।





गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

फर्मों द्वारा जो खेल सामग्री दी जा रही है, उसकी गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। प्राथमिक स्कूल के लिए 5000 जबकि उच्च प्राथमिक/ कंपोजिट स्कूल के लिए 10,000 की राशि मिली है। इसमें बैडमिंटन, बैट, टेनिस बॉल आदि कुल 18 तरह की सामग्री शामिल है। शिक्षकों ने इन सामग्रियों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया है। कहा कि पांच हजार की किट में बमुश्किल दो हजार असली कीमत के सामान नहीं होंगे। ऐसा ही हाल 10 हजार वाली किट का भी है।







हो उच्चस्तरीय जांच, वापस हो किट

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ल ने कहा है कि यह बड़ा भ्रष्टाचार है। बताया कि हम लोग लिखित शिकायत करने जा रहे हैं इसकी। हमारी मांग है कि इस धांधली की उच्चस्तरीय जांच हो। सभी किट वापस हों क्योंकि गुणवत्ता काफी खराब है। यह शिकायत कई स्कूलों से मिली है कि जबरन किट लेने के लिए धमकाया गया है। एक गैर विभागीय वरिष्ठ अधिकारी का नाम लेकर जबरन किट दी जा रही है। शिक्षक संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। किट वापस न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



किट की कराएंगे जांच

सभी स्कूलों की प्रबंध समिति को ही खेल किट लेना है। कहीं जबरन दिया जा रहा है तो उसे न लेने के निर्देश हैं। फिलहाल किट की जांच कराई जाएगी। -बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें