फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

Mon, 05 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
साइकिल से घर आ रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अनियंत्रित हुई डीसीएम सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इससे चालक को गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी सैदपुर गांव निवासी कपिल देव चौधरी (66) पुत्र सीताराम सोमवार दोपहर साइकिल से बरियावन बाजार स्थित बैंक से धनराशि निकालने गए हुए थे। धन-निकासी के बाद देर शाम साइकिल से वह घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वह सम्मनपुर थाना क्षेत्र के धौबहा गांव के निकट पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अनियंत्रित हुआ वाहन सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें