फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में साइकिल मिस्त्री व मासूम की मौत

Sat, 14 Feb 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मौत के बाद शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग साइकिल मिस्त्री धर्मराज और एक तीन वर्षीय मासूम अयांश की जान चली गई। हादसों के बाद दोनों वाहन भाग निकले। पुलिस ने वाहनों व चालकों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के लालापुर महमदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह जिलाजीत का तीन वर्षीय बेटा अयांश अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग पर घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अकबरपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह छिटककर दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
परिजनों ने तत्काल अयांश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की तीन बहन मोहिनी (12), जुड़वा बेटियां आठ वर्षीय शालू व शालिनी के अलावा स्वीटी (5) साल हैं। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा हंसवर के न्यू लाइट हाॅस्पिटल के सामने हुआ। सुनरा देवी के मुताबिक पति धर्मराज (60) की हंसवर बाजार में दुकान है। यहां वह साइकिल रिपेयर करने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाजार में स्थित अपनी दुकान पर गए थे। रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। न्यू लाइट हाॅस्पिटल के निकट तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक का बड़ा बेटा जितेंद्र कुमार लखनऊ में इंजीनियर है। दो बेटे श्याम प्रकाश व सूर्य प्रकाश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहे हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही सुनरा देवी बेसुध हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक अभिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन का पता लगाया जा रहा है।



बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
हंसवर। क्षेत्र के ग्राम सभा सेमौरखनपुर के मेघवा के पास शुक्रवार सुबह 08.30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के समय फाजिलपुर निवासी नीरज शुक्ला दूध लेकर घर लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार रितेश निवासी पकड़ी मरहरा अपनी ससुराल मेघवा आ रहे थे। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने रितेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें