फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: क्राइम ब्रांच भेजे गए भीटी व बेवाना थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना एवं भीटी थाना प्रभारियों को थाने के चार्ज से हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। अलीगंज थाना प्रभारी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। चार अन्य दरोगा इधर से उधर कर दिए गए। इसके साथ ही 216 सिपाहियों का भी तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात एसपी एके सिन्हा ने बेवाना थाना प्रभारी रहे वीरेंद्र बहादुर सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया। उनके स्थान पर अलीगंज थाना प्रभारी रामनरेश वर्मा को नया एसओ बनाकर भेजा गया है।
भीटी थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव को भी थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच से संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस कार्यालय में प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पंडित त्रिपाठी अब भीटी थाने की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल के प्रभारी विजेंद्र प्रसाद शर्मा अलीगंज के एसओ बना दिए गए हैं। दरोगा नंद कुमार मिश्र को भीटी से कटका तथा प्रदीप कुमार सिंह को कटका थाने से सम्मन सेल में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा पुलिस लाइन समेत अलग-अलग कार्यालयों व थानों में तैनात 216 सिपाहियों के भी कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया गया। एसपी ने सभी निरीक्षक, उपनिरीक्षक व सिपाहियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्य संभालने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें