फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण के नाम पर ग्रामीणों से वसूली

Fri, 24 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी, रामनगर व अकबरपुर आदि विकास खंडों में कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा खुलकर वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में गांवों का विद्युतीकरण करने के लिए इन दिनों राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना चल रही है। विकास खंडवार अलग अलग ठेकेदारों को इसका टेंडर दिया गया है।

विभाग की उदासीनता के चलते ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों से जमकर वसूली की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें झांसा दिया जाता है कि जिस गांव के लोग जल्द चंदे की धनराशि उपलब्ध करा देंगे वहां पहले कार्य शुरू होगा। विद्युतीकरण होने की आस में ग्रामीण ठेकेदारों को धनराशि भी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

 
बसखारी विकास खंड क्षेत्र के जमऊपुर, गोहिला, अछती, पटना मुबारकपुर, मकोइया व मजगवां आदि गांवों में विद्युतीकरण का काम चल रहा है। इन गांवों में प्रत्येक ग्रामीण से 200 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की वसूली की गई है।

क्षेत्र के राजू, आशुतोष तिवारी, अनिल कुमार, अनूप मिश्र व मनीष आदि ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा कहा जाता है कि जिस गांव के लोग पैसा देंगे, वहां काम पहले शुरू होगा। रकम न देने पर कार्य में लापरवाही ही बरती जाती है। जल्द विद्युतीकरण का लाभ पाने के लिए ग्रामीण यह रकम दे देते हैं।
विज्ञापन


ठेकेदारों द्वारा धमकाया भी जाता है कि यदि शिकायत की गई तो कार्य रोक दिया जाएगा। उधर अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू का कहना है कि किसी प्रकार की वसूली ग्रामीणों से करना गलत है। यदि ऐसा है तो शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें