फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अस्पतालों में आरक्षित हुए होली को लेकर बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। जिला अस्पताल में 10 तो सभी सीएचसी व पीएचसी में पांच पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी व लेबर रूम में चिकित्सकों की विशेष ड्यूटी भी पर्व के दिन लगाई गई है। इसके अलावा होली के दिन 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं भी हाई अलर्ट मोड में रहेंगी।
विज्ञापन

होली के दिन किसी प्रकार की घटना पर तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी तैयारियां की हैं। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल में होली को देखते हुए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी में पर्व के दिन तीन चिकित्सकों की तैनाती की गई है। अन्य चिकित्सक ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल बुलाया जाएगा।
इसके साथ ही सभी 10 सीएचसी व 29 पीएचसी पर भी होली को देखते हुए पांच पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएमओ कार्यालय के अनुसार सभी सीएचसी व पीएचसी पर इमरजेंसी में एक एक चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। पर्व के दिन 108 एंबुलेंस सेवा की 26 व 102 एंबुलेंस सेवा की भी 26 एंबुलेंस को हाई अलर्ट मोड में पर्व के दिन रहेंगी। किसी भी प्रकार की घटना होने पर सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस संबंधित स्थान पर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन




.........

बरतें यह सावधानी

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि होली खेलने से पहले नारियल या सरसों का तेल हाथ व चेहरे पर लगा लें। इससे किसी भी प्रकार के रंग का असर नहीं होगा। हर्बल रंग व अबीर गुलाल का ही प्रयोग करें। यदि आंख में किसी कारणवश रंग, अबीर या गुलाल पड़ता है तो आंख पर पानी की छींट मारें। आराम न मिलने पर तत्काल नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। रंग खेलने के बाद नहाते समय साबुन का प्रयोग करें।



आरक्षित किए गए बेड

सभी 10 सीएचसी व 29 पीएचसी पर पांच पांच बेड होली पर्व को देखते हुए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा इमरजेंसी व लेबर रूम में शतप्रतिशत चिकित्सकों की उपस्थिति रहेगी। अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


डॉ. राजकुमार सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें