फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 60 रुपये में बनें मलिंगा और 110 में अल्लू अर्जुन

विज्ञापन
शहर ​स्थित बाजार में समुद्री लुटेरा और मलिंगा टोपी के साथ इले​​​​​क्टि्रक गन दिखाता दुकानदार।-स
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रंगों के त्योहार होली पर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस होली को यादगार बनाने के लिए बाजार में कई तरह के मुखौटे, तरह-तरह की विग आदि उपलब्ध हैं। ऋषि-मुनि वाले जूड़ा स्टाइल के बाल रखने के लिए 130 रुपये खर्च करने होंगे। अभिनेता अल्लू अर्जुन जैसे स्टाइलिश बालों के लिए 110 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज मलिंगा स्टाइल के बाल रखने के लिए 60 रुपये और समुद्री लुटेरा बनने के लिए 150 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्रकार के मुखौटों और विग की बाजारी में खासा मांग है। मुर्गा स्टाइल विग 60 रुपये में मिल जाएगी। लंबे बालों की विग सौ रुपये की है। काले, लंबे बालों की चोटी 50 रुपये की है। रंग-बिरंगे, काले गोल्डन बालों की विग लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन








गब्बर और राधा कृष्ण टीशर्ट की डिमांड

इन दिनों हैप्पी होली की प्रिंट वाली सफेद टीशर्ट छोटे बच्चों से लेकर युवक-युवतियां खूब पसंद कर रहे हैं। शोले फिल्म के गब्बर लिखी और होली खेलते राधा-कृष्ण की प्रिंट वाली टीशर्ट मात्र 45 रुपये में उपलब्ध हैं।




फैंसी टोपी और डराने लेकर हंसाने वाले मुखौटों का भी क्रेज

होली बाजार में फैंसी टोपियों की भरमार है। इनमें गोल टोपी, जोकर वाली टोपी, समुद्री पायरेट वाली टोपी और हिमांचल टोपी के भी खरीदार आ रहे हैं। हनुमान, सुग्रीव, हैकर, सुपरमैन, डोरेमॉन, छोटा भीम, मिक्की माउस, चेन 10, बार्बी और बैटमैन के मुखौटों की जबरदस्त मांग है। काॅर्टून कैरेक्टर वाले मुखौटे 10 रुपये में तो डराने-हंसाने वाले मुखौटे 150 रुपये में मिल रहे हैं। गोल, चौकोर और षट्कोण स्टाइल के बड़े फ्रेम वाले चश्मे भी खूब बिक रहे हैं। इसके अलावा काॅर्टून चश्मों का क्रेज बच्चों में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें