फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहपूर्वक सम्मानित किए गए 75 किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को ब्लॉकों में प्रगतिशील किसान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। कुल 75 किसानों का सम्मान किया गया। किसानों से नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल खेती में करने की अपील की गई।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि किसान सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का सम्मान करने के साथ उन्हें आर्थिक मजबूती भी प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री विनय पांडेय व सहायक खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
भियांव ब्लॉक में एडीओ एजी दुर्गविजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रामकिशोर राजभर ने किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारियां दीं। राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी इंद्रमणि ने मौसम के अनुसार फसलों की बोआई व समय-समय पर खेतों की मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

समारोह में इधना के किसान कृष्ण कुमार त्रिपाठी, भुजगी के रामबोध मिश्र, बबुरा के राजीव, सरखूपुर के अमरनाथ, बेरगा के गयाप्रसाद, पर्वतपुर के राजन चतुर्वेदी सहित एक दर्जन से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहम्मद सिकंदर, रामायण राम, रामआसरे यादव आदि मौजूद रहे।
भीटी में एडीओ कृषि की देखरेख में एक दर्जन से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों को खेत में पराली न जलाने की सलाह दी गई। किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी भी दी गई। यहां सात किसानों का सम्मान हुआ। इस मौके पर बृजेश प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह रघुवंशी, भूपेंद्र गुप्त, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार व नीरज गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें