फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जगदीशपुर कपिलेश्वर तालाब का सौंदर्यीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड भियांव के जगदीशपुर कपिलेश्वर में मंगलवार को डीएम अविनाश कुमार सिंह ने पूजन-अर्चन कर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि तालाब का सौंदर्यीकरण कराकर न सिर्फ इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए बल्कि मत्स्य पालन को भी बढ़ाया दिया जाए।
विज्ञापन

लगभग तीन किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले तालाब को डीएम ने बीते दिनों बहुउपयोगी बनाने का निर्देश दिया था। मंगलवार को डीएम अविनाश कुमार सिंह, सीडीओ अनुराज जैन, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, एसडीएम हरिशंकर लाल व तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ जगदीशपुर कपिलेश्वर पहुंचे। यहां पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
कहा कि एक तरफ तो यहां पर्यटन का अच्छा माहौल बनेगा। दूसरी तरफ पशु-पक्षियों को बसेरा भी बढ़ेगा। प्रवासी पक्षियों का आगमन भी यहां होगा। इससे यह पर्यटन को और लुभावना बनाएगा। साथ ही तालाब से मत्स्य पालन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। इससे रोजगार के कई अवसर यहां से उत्पन्न होंगे। कहा कि हमें प्रकृति से मिली इन धरोहरों का सही उपयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन

तालाब के चारों तरफ बैठने के लिए सीमेंटेड सीट, लाइटिंग, आवागमन के लिए रास्ता, पेयजल के लिए हैंडपंप आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पूजन-अर्चन के मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें