फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीसीपीएम, एकाउंटेंट समेत चार मिले गैर हाजिर, रोका वेतन

Wed, 05 Feb 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बुधवार को बसखारी सीएचसी का निरीक्षण किया। चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सुरक्षा गार्डों के ड्यूटी पर न मिलने पर नामित संस्था को कार्रवाई के लिए कहा। अस्पताल में गंदगी मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. राजकुमार सुबह 10 बजे सीएचसी बसखारी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थित पंजिका को अपने कब्जे में ले लिया। प्रसव कक्ष में प्रसूताओं से इलाज, भोजन व दवाएं मिलने के बारे में जानकारी की। ब्लाॅक कम्युनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर (बीसीपीएम) नूरूद्दीन, स्वीपर रीना, ब्लाॅक एकाउंटेंट मैनेजर दिनेश कुमार, लैब टेक्नीशियन मानवेंद्र कुमार मिश्र अनुपस्थित थे। सीएमओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सुरक्षा गार्ड कृष्ण कुमार, संदीप कुमार यादव, प्रेमचंद्र यादव एवं सुनील वर्मा भी अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले।
इस पर सीएमओ ने नामित संस्था को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। परिसर में गंदगी का अंबार लगा मिला। इस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए केंद्र अधीक्षक डाॅ. भास्कर को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में साफ सफाई बेहतर होनी चाहिए। जो लोग बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित मिले हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें