वर्ष 2012-13 में चयनित 21 कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य ही अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। इस वर्ष 29 कब्रिस्तानों का चयन किया गया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस को सौंपी गई।
धन भी उपलब्ध करा दिया गया लेकिन धनाभाव बताते हुए मात्र 21 कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवॉल का ही निर्माण शुरू हो सका था। बीते दिनों कार्यदायी संस्था ने जो रिपोर्ट प्रस्तुत की है, उसमें 18 कब्रिस्तानों का शतप्रतिशत निर्माण, जबकि 3 का 80 प्रतिशत निर्माण बताया गया है।
इस बीच शासन ने वर्ष 2013-14 में आई डेढ़ करोड़ की धनराशि के आधार पर चयनित 34 कब्रिस्तानों में से 21 कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल निर्माण को हरी झण्डी दे दी है। इसके निर्माण की भी जिम्मेदारी सी एण्ड डीएस को दी गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी धनेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था को डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।