फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंचायत भवनों से चोरी हुआ बैटरी व इनवर्टर बरामद, तीन को भेजा जेल

Wed, 15 Jan 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। (अंबेडकरनगर)। कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने बीते दिनों पंचायत भवनों से हुई बैटरी, इनवर्टर व बाइक आदि वारदातों का खुलासा किया है। चोरी के तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के गौसपुर ककरहिया पंचायत भवन से बीते तीन जनवरी की रात इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली गई थी। मालीपुर थाना के भदोही ग्राम पंचायत से बीते 10 जनवरी की रात बैटरी, इनवर्टर और डीवीआर चोरी हो गया था। दोनों थानों में ग्राम प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। मंगलवार की रात साढे नौ बजे स्वॉट टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश फतेहपुर मानिकपुर गांव में पंचायत भवन में चोरी करने वाले हैं। कुछ देर में वहां पुलिस पहुंच गई, जिन्हें देख बदमाश भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने इब्राहिमपुर थाना के बलरामपुर गांव निवासी चंदन पटेल, अनूप वर्मा उर्फ रजनीश और अकबरपुर कोतवाली के मुरादाबाद लालापुर निवासी नवनीत वर्मा को पकड़ लिया। इनके कब्जे से दो बैटरी, दो इनवर्टर और एक बाइक बरामद की गई है। दो बैटरी और इनवर्टर भदोही और गौसपुर ककरहिया ग्राम पंचायत भवन से चोरी किए गए थे। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें