फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यूनिटी कप में बस्ती और फतेहपुर की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता यूनिटी कप-2026 के दूसरे दिन सोमवार को क्रिकेट के तीन मुकाबले खेले गए। वहीं, फुटबॉल के फाइनल में मेजबान मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की टीम ने अयोध्या को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

क्रिकेट के पहले मुकाबले में बस्ती ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में बहराइच की टीम 10.3 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। बस्ती ने 17 रन से जीत दर्ज की। 23 गेंदों पर 76 रन बनाने और पांच विकेट लेने वाले अंजनि मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में कुशीनगर ने 12 ओवर में सात विकेट पर 97 रन बनाए। फतेहपुर ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 21 गेंदों पर नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले आकाश यादव मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में बहराइच ने 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर द्वितीय की टीम एक रन से हार गई। 37 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


फुटबॉल फाइनल में सद्दरपुर ने अयोध्या को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता में चार गोल करने वाले अयोध्या के अभिषेक कुमार को गोल्डेन बूट प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें