फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बसखारी थाना प्रभारी पर गालीगलौज का आरोप

Thu, 23 Jan 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा (अवध क्षेत्र) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रीत गौतम के पिता से बसखारी थाना प्रभारी ने गालीगलौज करते हुए उन्हें अपमानित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की है। वहीं भाजपा नेता के पिता के साथ हुई इस घटना से कार्यकर्ताओं मेंं आक्रोश है। सभी ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गोपालपुर अयोध्या निवासी रामप्रीत ने सीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि गांव के एक जमीन विवाद की जांच करने के लिए 15 जनवरी को बसखारी थाना प्रभारी आए थे। इस दौरान थाना प्रभारी ने उनके पिता के साथ गालीगलौज कर अपमानित किया था। इसलिए संबंधित प्रकरण में कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह का कहना है कि गोपालपुर अयोध्या गांव में नाली का विवाद चल रहा है। उपजिलाधिकारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से गांव गया था। पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। दबाव बनाने की नीयत से उन पर आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने किसी के साथ गालीगलौज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें