फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हेल्थ एटीएम के लिए तरस रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी

Sat, 09 Dec 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी।  -संवाद
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज पहुंचते हैं 400 से अधिक मरीज
विज्ञापन

सामान्य तरीके से होने वाली जांच के लिए करना पड़ता घंटों इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में हेल्थ एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। करीब डेढ़ लाख की आबादी के इलाज का जिम्मा संभालने वाली इस सीएचसी पर प्रतिदिन 400 से अधिक की ओपीडी होती है। इसमें से 40 से अधिक मरीजों को जांच की जरूरत पड़ती है लेकिन हेल्थ एटीएम न होने से उन्हें काफी समय बर्बाद करना पड़ता है।
हेल्थ एटीएम के जरिए सरकार अस्पतालों में मरीजों को त्वरित जांच उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। जिले के कई अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध है। इसके बावजूद जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज को छोड़ सबसे अधिक ओपीडी करने वाली सीएचसी बसखारी में इस सुविधा को उपलब्ध कराने की सुध नहीं है।
विज्ञापन

हेल्थ एटीएम लग जाने से यहां आने वाले मरीज भी कुछ ही मिनटों में टीएलसी, डीएलसी, सीबीसी, बीपी, वजन, ऊंचाई, हीमोग्लोबिन, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन, पल्स रेट, डिहाईड्रेशन, फैट सहित करीब 40 प्रकार की जांचों का लाभ उठा सकते हैं।
अभी इन जांचों के लिए यहां मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। लंबे समय से मांग चल रही आ रही है कि अस्पताल में एक हेल्थ एटीएम की व्यवस्था की जाए जिससे आधुनिक तकनीक से जांच की सुविधा का लाभ मिल सके। इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय विनोद जायसवाल, चंद्रभूषण व रमाकांत आदि ने स्वास्थ्य विभाग से इसे गंभीरता से लेने की मांग की। कहा कि यहां हेल्थ एटीएम लगने से एक बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



विभाग को लिखा जाएगा पत्र
हेल्थ एटीएम लगाए जाने के लिए विभाग को पत्र भेजा जाएगा। हेल्थ एटीएम लगने से मरीजों को जांच व रिपोर्ट प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। आधुनिक जांच का मरीजों को लाभ मिले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मैनुअल जांच सुचारु रूप से चल रही है।
-डॉ कृष्ण चंद्र यादव, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें