फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सचल दल रखेंगे परीक्षा पर निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय स्कूलों में 20 अक्तूबर को होने वाली तिमाही परीक्षा पर 13 सचल दल की निगाहे रहेगी। इसमें तीन जिलास्तरीय जबकि 10 ब्लॉकस्तरीय सचल दल होंगे। इस बीच परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए बीएसए कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत चल रहे निपुण भारत मिशन को गति प्रदान करने के लिए शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा कोशिशें की जा रही हैं। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को तैयार करने को लेकर विभाग के उच्चाधिकारी नियमित रूप से मानीटरिंग कर रहे हैं। यह अभियान 22 सप्ताह चलना है। अब जबकि 10 सप्ताह पूरे हो चुके हैं तो ऐसे में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं की 20 अक्तूबर को तिमाही परीक्षा होनी है। इसे सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए बीएसए कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इस बीच परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए 13 सचल दल का गठन किया गया है। इनमें तीन जिलास्तरीय सचल दल जबकि 10 ब्लॉकस्तरीय सचल दल शामिल हैं। जिलास्तरीय तीन सचल दलों का अलग-अलग नेतृत्व बीएसए, डॉयट प्राचार्य एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा करेंगे। ब्लॉकस्तरीय टीम में खंड विकास अधिकारी, बाल विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। उधर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा बेहतर ढंग से निपट सके, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें