फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो निकायों में तैयार हुए बरात घर, अप्रैल से मिलेगा लाभ

विज्ञापन
नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में बन कर तैयार बरात घर। संवाद 
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज की लगभग एक लाख आबादी को जल्द बरात घर का लाभ मिलेगा। जहांगीरगंज में नवनिर्मित बरात घर विभाग को हैंडओवर हो चुका है, वहीं राजेसुल्तानपुर में बने बरात घर को हैंडओवर की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के राजेश हरयारपुर व जहांगीरगंज में नरियावं पानी की टंकी के पास करीब सात करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बरात घर का निर्माण कराया गया है। अप्रैल से आमजन को सुविधा मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है। इससे गरीब एवं मध्यम परिवारों को कम कीमत पर बरात घर मुहैया हो सकेगा। वहीं दिनों निकायों की आय में भी इजाफा होगा।
2023 में दोनों बरात घर कर निर्माण सीएनडीएस को सौंपा गया था। प्रत्येक बरात घर तीन करोड़ 85 लाख रुपये से तैयार हुआ है। दो मंजिला बरात घर में जहां एक बड़ा हॉल बनाया गया है, वहीं शौचालय, स्नान घर व आठ कमरे भी बनवाए गए हैं, ताकि यहां लोगों के ठहरने का पर्याप्त इंतजाम रहे। शादी विवाह के साथ यहां अन्य तमाम प्रकार के सरकारी व गैरसरकारी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा। अभी तक निजी मैरिज लॉन में शादी करने पर लोगों को एक से दो लाख रुपये का खर्च उठाना पड़ता था। मोदीनगर वार्ड के धारुपुर निवासी विवेक सिंह का कहना है कि नगर पंचायत में बरात घर बनने से क्षेत्र के लोगों को आजमगढ़, अतरौलिया, महाराजगंज तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जहांगीरगंज के जगदीशपुर निवासी घनश्याम यादव का कहना है कि नगर पंचायत के निर्धारित रेट पर ही बारात घर की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी जहांगीरगंज विनय द्विवेदी ने बताया कि जहांगीरगंज में बना मैरिज हाॅल हैंडओवर हो चुका है। शासन से इसके रेट निर्धारित हैं, इसी पर अग्रिम बुकिंग कर बरात घर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें