फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों को करेंसी संकट से मिला छुटकारा

Wed, 27 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
शहजादपुर स्थित एटीएम बूथ पर बुधवार को लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों व एटीएम में धनाभाव के संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने लगी है। बुुधवार को लगभग सभी बैंकों से धन की सुचारु ढंग से निकासी हुई। एटीएम ने भी उपभोक्ताओं को निराश नहीं किया। इससे सहालग के दौर में तमाम आशंकाओं से परेशान लोगों ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंक अधिकारियों को इस बात का प्रबंध करना चाहिए कि फिर से इस तरह का संकट उत्पन्न न हो। गौरतलब है कि आरबीआई से करेंसी न मिलने के कारण लगभग 10 दिन से जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में गहरा धन संकट उत्पन्न हो गया था।

शुरुआत में तो इक्का-दुक्का शाखाओं पर ही इसका असर दिखा लेकिन समय बीतने के साथ ही यह संकट व्यापक होने लगा। सबसे ज्यादा असर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं पर पड़ा। इसके बाद बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने भी उपभोक्ताओं को काफी निराश किया। कई अन्य बैंक शाखाओं से भी पिछले एक सप्ताह से धन की सुचारु निकासी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


बैंकों में धनाभाव का असर यह कि एटीएम सेवाओं पर भी इसका साफ असर देखने को मिला। धन निकासी के लिए उपभोक्ता लगातार एक से दूसरे बैंक व एटीएम बूथ के चक्कर लगाते देखे गए। हालत यह थी कि बेटी के विवाह के लिए रकम का प्रबंध करने के नाम पर कई उपभोक्ता बैंकों में गिड़गिड़ाते रहे लेकिन निराशा ही हाथ लगी।

इन सब के बीच दो-तीन दिनों से स्थिति में सुधार का दौर शुरू हुआ। ऐसे में अब जाकर बैंकों व एटीएम से धन निकासी का कार्य लगभग सुचारु ढंग से शुरू हो गया है। बुधवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न बैंकों में उपभोक्ताओं के धन की निकासी सामान्य ढंग से हुई।

उन्हें जितनी रकम की जरूरत थी, वह आसानी से मिल रही थी। शहरी क्षेत्रों में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थित बैंकों से धन की निकासी करने में उपभोक्ताओं को कोई कठिनाई सामने नहीं आयी। यही हाल एटीएम बूथों का भी रहा।

एटीएम के सामने बुधवार को उपभोक्ताओं की लाइन तो लंबी दिखी लेकिन सुचारु धन निकासी होने के चलते उनको मायूस नहीं होना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं में राहत दिखाई पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें