फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद, एटीएम से रुपये न निकलने पर भड़के लोग

Tue, 06 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में मंगलवार को अवकाश रहने से रुपये निकालने के लिए पूरा दबाव एटीएम पर रहा। इससे एटीएम सेवा ध्वस्त हो गई। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 100 से अधिक एटीएम में से इक्का-दुक्का ही चल सके। इससे लोग रुपये निकालने के लिए इधर से उधर भटकते रहे। वहीं, फैजाबाद रोड स्थित एटीएम में कैश समाप्त होने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। जलालपुर में भी एटीएम में कैश समाप्त होने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले में एटीएम सेवा बेपटरी हो गई। जिला मुख्यालय पर सिर्फ एक-दो एटीएम का ही संचालन हो सका। सबसे अधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में रही। ज्यादातर एटीएम के शटर ही नहीं खुल सके। जिनके खुले भी, वहां धनाभाव के कारण उसका समुचित लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। नोटबंदी के बाद से बेपटरी हुई एटीएम सेवा मंगलवार को भी सुचारु नहीं हो सकी।

मंगलवार को बाबा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बैंकों में अवकाश के कारण धन निकासी का पूरा दबाव एटीएम सेवा पर पड़ गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन स्थित एसबीआई, फैजाबाद रोड स्थित एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक शाखा के निकट लगे एटीएम से ही धन निकासी हो सकी। पुलिस लाइन के निकट स्थित एटीएम से दोपहर होते होते कैश समाप्त हो गया, तो लंबी लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें