फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सात दिन से लेनदेन ठप

Tue, 03 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक सप्ताह से सर्वर की समस्या से कामकाज ठप है। लोग रोजाना धन निकासी व जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन काम न हो पाने के कारण उन्हें लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी कई लोग बैंक पहुंचे लेकिन सर्वर ठप होने से वे लौट गए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा महरुआ में सर्वर की खराबी से कामकाज ठप है। लगभग एक सप्ताह से यह सिलसिला चल रहा है। बैंक प्रतिदिन खुल रहा है। उपभोक्ता भी पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर की खराबी से एक सप्ताह से काम प्रभावित चल रहा है। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किल हो रही है।

खराबी दूर न होने से उपभोक्ताओं व बैंक कर्मियों में विवाद भी होता रहता है। मंगलवार को बैंक शाखा पहुंचे गौरीशंकर, पवन सिंह व अभिमन्यु सिंह आदि ने बताया कि वह तीन दिन से बैंक आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को वह शाखा से धन निकासी करने आए थे।
विज्ञापन


सर्वर की खराबी बतायी गई थी, इस पर वह वापस चले गए थे। सोमवार को भी शाखा पर आए तो भी यही समस्या बतायी गई। सर्वर की समस्या न दूर होने से जहां प्रतिदिन 100 से अधिक उपभोक्ता मायूस होकर लौट रहे हैं। वहीं प्रतिदिन राजस्व की क्षति भी हो रही है।


शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि बीएसएनएल कार्यालय को सर्वर खराबी की सूचना दी गई है। कार्यालय से कर्मचारी आए भी थे, लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। प्रयास चल रहा है। खराबी दूर होते ही उपभोक्ताओं का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें