फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक लूट मामले में पुलिस ने तैयार किया बदमाशों का स्केच

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। आईसीआईसीआई बैंक से दिनदहाड़े हुई 38 लाख की लूट मामले में पुलिस ने बदमाशों का स्केच तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। इस बीच पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाशों के बावत कई अहम सुराग मिले हैं। उधर गुरुवार को बैंक में काम काज पटरी पर लौटता दिखा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले छज्जापुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 38 लाख से अधिक की रकम लूट ली थी। दो बाइक पर आए चार बदमाश इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने बदमाशों की धरपकड़ का अभियान चला रखा है। जनपद पुलिस के साथ ही आसपास के जिलों की स्वाट टीम तथा एसटीएफ भी घटना के खुलासे में जुटी हुई है। छापा मारने का दौर लगातार चल रहा है।
18 अन्य संदिग्धों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनसे अलग-अलग टीमें पूछताछ कर घटना की कड़ी जोड़ने में जुटी हैं। इस बीच अब तक मिले सीसीटीवी फुटेज, बैंक कर्मियों व आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बदमाशों का स्केच तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही जारी किया जाने वाला है। सूत्रों के अनुसार स्केच जारी करने के साथ ही बदमाशों की पहचान बताने वाले को इनाम दिए जाने की घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गुरुवार को बैंक शाखा में कामकाज पटरी पर लौटता दिखाई पड़ा। तमाम महिला व पुरुष ग्राहकों ने बैंक पहुंचकर अपने काम सामान्य ढंग से निपटाए।
बदमाशों का स्केच तैयार हो रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी न हुई तो इसे जारी किया जाएगा।
-वीरेंद्र कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें