अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के उसरहा मोहल्ले में दो व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक किमी क्षेत्र में आने वाली तीन बैंक शाखाओं को भी गुरुवार से अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया। इससे पहले संबंधित क्षेत्र में आने वाली दुकानों को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया था।
गौरतलब है कि बीते दिनों ही उसरहा मोहल्ले में दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के इल्तिफातगंज रोड, साबुन विभाग गली, एलआईसी गली, उसरहा गली, महानगर कॉलोनी गली को सील कर दिया गया था। इससे संबंधित क्षत्र में आने वाली दुकानों को भी बंद कर दिया गया था। संबंधित क्षेत्र में सिर्फ मेडिकल स्टोर, सब्जी व दूध की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई थी।
इस बीच संबंधित क्षेत्र में आने वाले सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक व बैंक ऑफ इंडिया को भी अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया। उधर एसडीएम मोईनुल इस्लाम ने बताया कि एहतियात के तौर पर संबंधित बैंक शाखा को भी अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है।