फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दवाओं की बिक्री पर लगाई रोक

Thu, 12 Mar 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी क्षेत्र के मिझौड़ा चौराहे स्थित मॉर्डन मेडिकल स्टोर पर मंगलवार शाम औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह व एसओ अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। यहां से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना पर टीम पहुंची थी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान दवा से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई। जांच में एविल इंजेक्शन के क्रय से संबंधित अभिलेख और लाइसेंस उपलब्ध पाए गए। दुकानदार उस समय दवा के विक्रय से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर औषधि निरीक्षक ने दुकानदार से क्रय-विक्रय से संबंधित पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट मिलने तक संबंधित दवा के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान दवा भंडारण और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें