फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1.3 करोड़ से तमसा नदी पर होगा घाट का निर्माण

Sun, 31 Aug 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रसूलाबाद में तमसा नदी के तट पर घाट निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। नगर पालिका परिषद ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना के तहत इस कार्य को 1.3 करोड़ रुपये की लागत से शुरू करने का निर्णय लिया है। गायत्री मंदिर के पास स्थित यह घाट स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत का कारण बनेगा।
विज्ञापन

यह घाट धार्मिक आयोजनों, जैसे गणेश चतुर्थी और नवरात्रि में देव प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए महत्वपूर्ण है। पक्के घाट के निर्माण से इन कार्यों को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। घाट के निर्माण से स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। लोग अब नदी किनारे बैठकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, घाट निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और नदी किनारे की सुरक्षा में भी इजाफा होगा। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह का कहना है कि घाट निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें