भीटी (अंबेडकरनगर)। जांच में कुपोषित मिली बच्ची को सोमवार को एनआरसी केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र उमरावां में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। इस दौरान राकेश की नौ माह की बच्ची आयशी कुपोषित मिली है। डॉ आशुतोष श्रीवास्तव व डॉ. महबूब आलम ने बच्ची को एनआरसी केंद्र में भर्ती कराया।