फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आजमगढ़ ने मालीपुर को पांच रन से हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
आलापुर के न्योरी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ट्राफी देते
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के न्योरी बाजार मैदान पर आयोजित अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार को रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। आजमगढ़ की टीम ने मालीपुर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

आजमगढ़ और मालीपुर के बीच 15-15 ओवर का फाइनल मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर आजमगढ़ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 117 रन का स्कोर खड़ा किया। मालीपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। आजमगढ़ ने पांच रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया।
आजमगढ़ के गुलाब निषाद और राम सरीक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा सदस्य हीरालाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने की सलाह दी। टूर्नामेंट के आयोजक मोहम्मद फारूकी ने भाग लेने वाली सभी टीमों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मोहम्मद फारूकी, आफताब, महफूज, फारुक, मोहसिन, लुकमान नायाब, रिंकू गुप्ता और अजीम समेत तमाम लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें