फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमी के घर पहुंची आजमगढ़ की युवती ने किया हंगामा, पुलिस ने भेजा वापस

Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। आजमगढ़ जनपद की एक युवती ने जिले के भीटी क्षेत्र के आशाजीतपुर अहिरान गांव में अपने कथित दिव्यांग प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस घटना के बाद गांव में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाकर परिजनों के साथ वापस भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व आजमगढ़ के मेहनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती का संपर्क आशाजीतपुर अहिरान गांव के एक दिव्यांग युवक से फोन के माध्यम से हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक ने गलती से युवती को कॉल कर दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवक दृष्टिहीन है और चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उसके अनुसार उसने युवती को अपनी दिव्यांगता के बारे में पहले ही बता दिया था। इसके बावजूद, पिछले वर्ष युवती अकबरपुर के मिझौड़ा में स्थित युवक की बहन के घर पहुंची थी और वहां से उसके साथ गांव आकर युवक से मुलाकात की थी।
इस माह 7 सितंबर को वह पुनः युवक के घर पहुंच गई और तभी से वहीं रह रही थी। शनिवार को किसी बात को लेकर युवक और उसके परिजनों से युवती की कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर भीटी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। बाद में पुलिस टीम युवती को साथ लेकर आजमगढ़ रवाना हुई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि युवती को सकुशल उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें