आलापुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बुकिया में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम हुआ। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में चयनित कक्षा 5 के मेधावी छात्र आयुष को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से आयुष को साइकिल भेंट कर उसका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही एआरपी ईशान श्रीवास्तव, शैलेंद्र और विनय चतुर्वेदी ने छात्र को स्टडी टेबल प्रदान कर उसकी मेहनत और उपलब्धि की सराहना की। ईशान श्रीवास्तव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बुकिया से हर वर्ष नवोदय और विद्याज्ञान जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में बच्चों का चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रधानाध्यापक शकील अहमद ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में उनकी भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर अब्दुल रहीम, त्रिशूल धारी पांडे, अशोक कुमार, मंतोष गुप्ता, जनार्दन यादव, अरविंद, व्यास मुनि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।