स्थित एआरटीओ कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक धर्मराज निषाद व अन्य।
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को बसखारी मार्ग स्थित उपसंभागीय परिवहन कार्यालय से जागरूकता प्रचार वाहन को कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, एआरटीओ सतेंद्र यादव, एक्सईएन सौरभ सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा और सड़क नियमों के प्रति जागरूक करेगा। पहले सप्ताह में जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएंगी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में चित्रकला, भाषण और नाटक प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। सूचना विभाग, परिवहन विभाग के साथ मिलकर यातायात नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।