फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेटियां शिक्षित बनकर हासिल कर सकेंगी लक्ष्य

Mon, 03 Jul 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करती महिला पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं व युवतियों को स्वावलंबी बनने की सलाह दी। कहा कि बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। आर्थिक मजबूती से ही वह परिवार व समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभा पाएंगी।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाने की आरक्षी आरती, टांडा कोतवाली की उपनिरीक्षक रीना यादव, ललिता कुमारी, ज्ञान देवी, हृदेश कुमारी, बेवाना थाने की आरक्षी अनीता यादव, अहिरौली थाने की आरक्षी रूबी सिंह ने अलग-अलग क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया। बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने की सलाह दी। कहा कि शिक्षित बनकर ही वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगी। इसके साथ ही उनका शोषण व उत्पीड़न भी रुकेगा। इससे वह तरक्की के पथ पर आगे बढ़ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें