फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पराली जलाने से रोकने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Sat, 25 Oct 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर से पराली जागरूकता वाहन को रवाना करते डीएम अनुपम शुक्ला।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पराली व कृषि अपशिष्ट जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। डीएम अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर से इन वाहनों को रवाना किया। डीएम ने बताया कि यह वाहन जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों एवं पर्यावरणीय क्षति के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि वाहनों का संचालन योजनाबद्ध ढंग से किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम तक इन वाहनों की पहुंच सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में फसल कटाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है, वहां प्राथमिकता के आधार पर जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएं, ताकि किसान समय रहते पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाएं। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता , उपनिदेशक कृषि अश्विनी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें