जानकारी के मुताबिक बीती रात साढ़े 11 बजे हजपुरा निवासी संदीप व बब्लू उपाध्याय धान की रोपाई के लिए पंपसेट में तेल डालकर बाजार स्थित अपनी डेयरी पर आए। उन लोगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने दो युवकों को खड़े देखा। बताते हैं कि बाइक रोकते ही वहां खड़े दोनों लोगों ने बाइक की चाभी की मांग की।
संदीप व बब्लू ने चाभी देने से मना किया। इसी बीच डेयरी के पास पहुंचते ही उनमें से एक ने जबरन बब्लू का कालर पकड़कर उसकी जेब से चाभी ले निकाल ली और बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे। बब्लू के शोर मचाने पर डेयरी कर्मियों ने जब उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे बाइक छोड़कर भागे।
एक युवक भागने में सफल हो गया, जबकि दूसरे को बाजारवासियों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। एसओ शिवाजी ने बताया कि पकड़े गए युवक सतीराम से पूछताछ की जा रही है।