फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खेल रही बालिका के अपहरण की कोशिश

Tue, 24 Dec 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। घर के बाहर खेल रही बालिका के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बाइक सवार द्वारा अपहरण करने की कोशिश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रकरण नगर के मीरानपुरा मोहल्ले में रविवार शाम का है। यहां घर के बाहर एक बालिका खेल रही थी। इसी बीच वहां बाइक से पहुंचे एक युवक ने चॉकलेट देने का लालच देकर उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जबरन उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगा। बालिका चिल्लाने लगी तो पकड़े जाने के डर से युवक भाग गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इस पर स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान हयातगंज निवासी रवि कन्नौजिया के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बीच उसे सोमवार शाम हिरासत में भी ले लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें