फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मकरही रियासत के महल में घुसपैठ व कब्जे की कोशिश

Fri, 05 Sep 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मकरही रियासत।
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र की ऐतिहासिक मकरही रियासत के महल में जबरन घुसपैठ और कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। महल के वारिस राजा ज्ञानेंद्र सिंह ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उनकी अनुपस्थिति में कुछ अज्ञात लोग महल के मुख्य द्वार सहित चार दरवाजों को तोड़कर भीतर घुस आए और कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


राजा ज्ञानेंद्र सिंह बीते कुछ माह से अपनी माता के इलाज के सिलसिले में जयपुर में अस्थायी रूप से रह रहे थे। 1 सितंबर को उन्हें ग्रामवासियों से सूचना मिली कि कुछ अराजक तत्व महल में जबरन घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों ने महल की चहारदीवारी और संरचनात्मक हिस्सों को क्षति पहुंचाई, साथ ही आस्था से जुड़े चार पारंपरिक त्योहारी द्वारों को भी तोड़ दिया। वहीं मामले में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। मौके की जांच कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।


कमिश्नर ने दिए जांच व सुरक्षा के निर्देश

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि वे मौके पर जांच कराकर महल की सुरक्षा सुनिश्चित करें और दोषियों के खिलाफ कठोर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन




सशस्त्र बल की तैनाती की मांग

राजा ज्ञानेंद्र सिंह ने मांग की है कि महल परिसर की रक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल की तत्काल तैनाती की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही वे इस संबंध में मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारियों को भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें