फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एटीएम में टेप लगाकर ठगी की कोशिश, एक गिरफ्तार, सरगना फरार

Wed, 27 Nov 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एटीएम में टेप लगाकर नकदी पार कर देने वाले एक ठग को लोगों ने अयोध्या मार्ग स्थित इंडिया वन के एटीएम से बुधवार शाम पकड़ लिया। जबकि सरगना समेत दो ठग भाग निकले।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के बनगांव रोड के निकट इंडिया वन एटीएम संचालित है। बुधवार दोपहर चार बजे इस एटीएम बूथ में लखनऊ के मलिहाबाद निवासी अभिषेक पहुंचा। कैश निकासी की जगह पर उसने टेप लगा दिया। फिर सड़क के दूसरे छोर पर कार में जाकर अन्य साथियों के साथ बैठ गया। शाम छह बजे के करीब एटीएम बूथ में तीन लोग दाखिल हुए। पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन कैश बाहर नहीं निकला। इसके बाद वे लोग चले गए।
कुछ देर बाद अभिषेक का एक सहयोगी लखनऊ के मलिहाबाद निवासी यशराज एटीएम बूथ में दाखिल हुआ। टेप हटाकर कैश निकलने की कोशिश करने लगा। तभी स्थानीय मनोज सिंह व उनके साथियों ने एटीएम बूथ का शटर बंद कर दिया। यह देख कार में बैठा ठग अभिषक व दिनेश भाग गए। मनोज ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने धननिकासी की कोशिश की थी उनमें से एक ने उन्हें फोन कर पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद से वे अन्य लोगों के साथ इस तैयारी में थे कि ठग आएंगे तो उन्हें पकड़ लिया जाएगा। आरोपी यशराज को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें