जानकारी के अनुसार बुधवार रात 9 बजे ग्राम केवटला निवासी नंदलाल पुत्र दुखी गांव के जालंधर पुत्र राजेन्द्र से सिचाई के लिए दिए दिए गए एडवास पैसे वापस लेने गया था। क्यों कि जालंधर पैसे लेने के बावजूद खेत की सिंचाई के लिए आनाकानी कर रहा था।
बताते हैं कि घर जाकर जैसे ही नंदलाल ने जालंधर से अपने पांच सौ रुपए वापस मांगे तो जालंधर गाली देने लगा। मना करने पर जालंधर ने नंदलाल पर चाकू से हमला कर दिया। इससे नंदलाल जख्मी हो गया।
गोहार पर पहुंचे ग्रामीणों को देख जालंधर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।