फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों को फिर दगा दे गए एटीएम

Sun, 25 Oct 2015 09:54 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक का चक्कर लगाने को विवश दिखे। इक्का दुक्का जिन एटीएम में पैसा भी था, वहां लम्बी लाइन लगी दिखी। इससे इन एटीएम से भी अधिकांश उपभोक्ताओं को मायूस होकर ही लौटना पड़ा। पूरे दिन जिला मुख्यालय पर धन निकासी के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर खुले विभिन्न बैंकों की एटीएम सेवा अक्सर अवकाश के दिनों में उपभोक्ताओं का साथ छोड़ देती है। वैसे तो आम दिनों में भी कई एटीएम नहीं चल पाते हैं, लेकिन शाखाओं के खुले रहने से उपभोक्ताओं को धन निकासी में ज्यादा दिक्कत नहीं होती।

एटीएम से भुगतान न हो पाने पर उपभोक्ता बैंक शाखा से ही धन निकासी कर लेते हैं, परन्तु जब छुट्टी होती है तो धन निकासी का संकट खड़ा हो जाता है। जिला मुख्यालय पर स्थापित इक्का दुक्का एटीएम ही पूरे दिन उपभोक्ताओं को साथ दे पाते हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी कुछ इसी तरह का हाल रहा। जिला मुख्यालय पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक एटीएम स्थापित हैं। इसके बावजूद शहजादपुर में यूनियन बैंक व नई सड़क शहजादपुर की एचडीएफसी समेत इक्का दुक्का अन्य एटीएम को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश एटीएम बंद दिखे।

एसबीआई की मुख्य शाखा का एटीएम, फैजाबाद रोड स्थित एसबीआई का एटीएम व रेलवे स्टेशन पर स्थित एटीएम बंद था। फैजाबाद रोड स्थित एचडीएफसी का एटीएम भी उपभोक्ता के लिए छलावा साबित हुआ। रोडवेज के निकट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का एटीएम भी उपभोक्ताओं को अपना लाभ नहीं दे सका।

एसबीआई की मुख्य शाखा के पास लगे एटीएम के पास मिले अन्नावां के कृपाशंकर तिवारी व बेवाना के राजीव वर्मा खासे परेशान दिखे। बताया कि पिछले कई दिनों से छुट्टी के चलते न तो बैंक शाखा ठीक से चल रही हैं, और न ही एटीएम। कहा कि वह शनिवार से ही धन निकासी के लिए एटीएम का चक्कर काटते फिर रहे हैं।
विज्ञापन


उधर एलडीएम  का कहना है कि अवकाश में एटीएम सेवा दुरुस्त रखने का पूरा प्रयास रहता है। इक्का दुक्का एटीएम ही किसी तकनीकी खराबी के चलते बंद रहे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें